PM Modi Swearing-In Ceremony: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कल, 7 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी. वह 9 जून की दोपहर तक दिल्ली में रहेंगी. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए जाने वाले विदेशी नेताओं में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेता शामिल हो सकते हैं. श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने बताया कि मोदी ने उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है.
8 जून को दिल्ली के लिए रवाना होंगी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 8 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए कल, 7 जून को नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। प्रधानमंत्री शेख हसीना 9 जून की दोपहर तक दिल्ली में रहेंगी। pic.twitter.com/uyK468ZubG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024













QuickLY