लखनऊ के पशुपालको के लिए बुरी खबर, गाय या कुत्ते पालने के लिए करना होगा ज्यादा भुगतान
उत्तर प्रदेश में गायों को पालने के लिए लखनऊ में लोगों को 16 गुना अधिक भुगतान करना होगा, जबकि कुत्तों के लिए लाइसेंस फीस भी दोगुना कर दी गई है। लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) की कार्यकारी समिति (ईसी) ने जानवरों को पालने के लिए जारी लाइसेंस के लिए फीस को बढ़ाने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. यह भी पढ़ें: सरकार के खिलाफ पैदल मार्च निकालेंगे सपा कार्यकर्ता, भारी पुलिस बल तैनात
अधिकारियों के अनुसार, गायों को पालने के लिए मालिकों को प्रत्येक गाय के लिए 500 रुपये देने होंगे.
बता दें कि पहले यह शुल्क 31 रुपये था, जिसे 34 साल से संशोधित नहीं किया गया था. पिछले साल शहर में गाय मालिकों से 2,571 रुपये की आमदनी हुई थी, इसी तरह, कुत्ते पालने का शौक रखने वालों को अब सालाना 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा.
Tags
संबंधित खबरें
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Mass Pet Abandonment in Dubai: संकट में दुबई, युद्ध के डर से देश छोड़ रहे लोग, सड़कों पर लावारिस छोड़े जा रहे है पालतू जानवर; VIDEO
Animal Cruelty In Haryana: हरियाणा में होली के जश्न के बीच शर्मनाक हरकत, गाय को जबरन पिलाई शराब, VIDEO देख लोग भड़के
Ghaziabad Dog Attack: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों का शख्स पर जानलेवा हमला, बुरी तरह नोचा (Watch Video)
\