स्वयंभू बाबा दिल्ली में मोबाइल फोन चुराने के आरोप में गिरफ्तार
दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद कथित रूप से मोबाइल फोन चुराने को लेकर एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली: दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद कथित रूप से मोबाइल फोन चुराने को लेकर एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और आरोपी की पहचान मिथुन के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि आरोपी मुकुंदपुर चौक से बुराड़ी के लिए कथित रूप से ट्रक पर सवार हुआ था. उसने मोबाइल फोन चुरा लिया और एक कार में बैठ कर मौके से फरार हो गया. उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब बाहरी रिंग रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी.
संबंधित खबरें
Rapper Badshah: विवादित गाने को लेकर रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, हरियाणा में FIR दर्ज, लुक आउट नोटिस जारी
Hyderabad Shocker: हैदराबाद में सीलबंद बीयर की बोतल के अंदर मिली जिंदा मछली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ladki Bahin Yojana E-KYC Update: लाड़की बहनों को ई-केवाईसी सुधार के लिए आखिरी मौका, 31 मार्च तक का समय, नहीं तो रुक सकती है किस्त
T20 World Cup Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कल भारत-न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला, मुंबई से अहमदाबाद के लिए हवाई किराया हुआ दोगुना; चेक न्यू फेयर
\