VIDEO: अयोध्या में 'Deepotsav' ने रचा नया इतिहास! एक साथ जलाए गए 26 लाख से ज्यादा दीये, CM Yogi को मिले 2 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स सर्टिफिकेट
दीपोत्सव 2025 ने एक बार फिर अयोध्या का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.
Ayodhya Deepotsav 2025: दीपोत्सव 2025 ने एक बार फिर अयोध्या का नाम विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स प्रमाणपत्र (Guinness World Records Certificate) प्रदान किए गए. पहला रिकॉर्ड सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ 'दीपक परिक्रमा' करने का बना, जबकि दूसरा रिकॉर्ड 2,617,215 दीये एक साथ जलाने का बना. यह उपलब्धि Uttar Pradesh Tourism Department और Ayodhya District Administration के संयुक्त प्रयासों से हासिल हुई. सरयू नदी के तट पर जगमगाते दीयों ने पूरी अयोध्या को जगमगा दिया.
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह दीपोत्सव भारत की संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है. इस ऐतिहासिक क्षण ने एक बार फिर अयोध्या की पहचान को वैश्विक मंच पर उजागर किया.
अयोध्या दीपोत्सव में फिर बना विश्व रिकॉर्ड
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath receives the certificates of 2 new Guinness World Records created during the #Deepotsav celebrations in Ayodhya
Guinness World Record created for the most people performing 'diya' rotation simultaneously, and the largest… pic.twitter.com/cWREYepuwP
— ANI (@ANI) October 19, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2025 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

