क्राइम

Video: भोपाल में ऑटो रिक्शा चालक की गुंडागर्दी, सिटी बस में घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

भोपाल में ऑटो चालकों की दादागिरी इस कदर बढ़ गई है की अब एक ऑटो चालक ने सीधे सिटी बस में घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की.

Video: भोपाल में ऑटो रिक्शा चालक की गुंडागर्दी, सिटी बस में घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
Credit-(Twitter-X)

भोपाल, मध्यप्रदेश: भोपाल में ऑटो चालकों की दादागिरी इस कदर बढ़ गई है की अब एक ऑटो चालक ने सीधे सिटी बस में घुसकर ड्राइवर और कंडक्टर के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान ऑटो चालक ने बस के अंदर घुसकर पहले तो बस ड्राइवर के साथ मारपीट की और इसके बाद कंडक्टर ने जब बीच -बचाओ करने की कोशिश की तो उसके साथ भी मारपीट की गई.

इस मारपीट का पूरा वीडियो बस में लगे कैमरे में कैद हो गया. इस घटना के बाद एमपी नगर पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. भोपाल में इससे पहले भी बस चालक और कंडक्टर के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई थी. ये भी पढ़े:Video: चलती बस में दो लोगों की गुंडागर्दी, ड्राइवर को लात और घूसों से जमकर पीटा, भोपाल की घटना का वीडियो वायरल

सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टर से मारपीट 

कंडक्टर शुभम के मुताबिक़ सिटी बस का वो कंडक्टर है और ये बस चिरायु से आकृति ईको सिटी सलैय्या तक चलती है. रविवार शाम को बस बोर्ड ऑफिस चौक के पास रुकी थी, इसी दौरान सामने खड़े ऑटोचालक ने उन्हें गाली गलौज देते हुए मारपीट करना शुरू किया. शुभम के मुताबिक़ ऑटोचालक नशे की हालत में था, इस घटना के बाद बस में बैठीं सवारियां भी डर के मारे नीचे उतर गई. लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टरों में भी डर का माहौल है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).