असम मे बाल विवाह के खिलाफ सरकार सख्त, CM सरमा बोले, 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने वाले पति होंगे गिरफ्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगले 5-6 महीनों में ऐसे हजारों लोगों (पतियों) को गिरफ्तार किया जाएगा. क्योंकि 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है
- Read in
- हिंदी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगले 5-6 महीनों में ऐसे हजारों लोगों (पतियों) को गिरफ्तार किया जाएगा. क्योंकि 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है, भले ही वह कानूनी रूप से पति ही क्यों न हो. सरमा ने कहा कि महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस दौरन मां बनने की सही उम्र बताई है. सरमा ने कहा कि महिलाओं को मां बनने की सही उम्र 22 साल से 30 साल के बीच की मां बन जाना चाहिए, यह सही उम्र है. क्योंकि ऐसा न होने पर कई सारे मेडिकल कॉम्प्लीकेशंस होते हैं. सरमा ने वहीं आगे कहा कि कम उम्र में शादी और मातृत्व को रोकने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है.
Tweet:
In the next 5-6 months, thousands of husbands will be arrested as it is a crime to have sexual relations with a girl below 14 yrs of age, even if he is her legally wed husband. Those who marry younger girls below 18 years will also be brought to book: Assam CM Himanta Biswa Sarma
— ANI (@ANI) January 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

