Indian Railways Condition: केजरीवाल और RJD ने  भारतीय रेलवे की हालत को लेकर मोदी सरकार को घेरा, कहा- AC और स्लीपर कोच जनरल से भी बदतर
Photo Credits -AAP

Indian Railways Condition: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और आरजेडी ने भारतीय रेलवे की हालत को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. केजरीवाल के साथ ही उनकी आम आदमी पार्टी ने ट्रेन में सवार करने वाले यात्रियों के फोटो ट्वीटर पर शेयर किया है. केजरीवाल ने लिखा कि,अच्छी ख़ासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया. आज एसी कोच का भी अगर आप रिजर्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिये सीट नहीं मिलेगी. एसी और स्लीपर कोच जनरल से ज़्यादा बदतर हो गये हैं. इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती। इन्हें समझ ही नहीं है। अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं.

वहीं आरजेडी ने भी फोटो शेयर कर लिखा, रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए 'यातना केंद्र' बना दिया गया है! एसी, स्लीपर या जेनरल.. सभी की एक जैसी स्थिति है. लोग रिज़र्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं.सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है.

Tweet:

Tweet: