देश

Kathua Terrorist Attack: आतंकी हमले में शहीद जवानों को आर्मी चीफ का सैल्यूट, सेना ने जताई संवेदना

भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (COAS) व भारतीय सेना ने वीर नायब सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, एनके विनोद सिंह, आरएफएन अनुज नेगी और आरएफएन आदर्श नेगी के सर्वोच्च बलिदान को सैल्यूट किया.

Kathua Terrorist Attack: आतंकी हमले में शहीद जवानों को आर्मी चीफ का सैल्यूट, सेना ने जताई संवेदना
Photo Credit- IANS

Kathua Terrorist Attack: भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी (COAS) व भारतीय सेना ने वीर नायब सूबेदार आनंद सिंह, हवलदार कमल सिंह, एनके विनोद सिंह, आरएफएन अनुज नेगी और आरएफएन आदर्श नेगी के सर्वोच्च बलिदान को सैल्यूट किया. सेना के इन जांबाजों ने अपना कर्तव्य निभाने के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी. भारतीय वीर जवानों के इस बलिदान पर सेना का कहना है कि भारतीय सेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है.

सोमवार को जम्मू कश्मीर में हुए एक आतंकवादी हमले में भारतीय सेना ये वीर जवान शहीद हो गए. यह वारदात तब हुई, जब आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला किया.

ये भी पढ़ें: Kathua Terrorist Attack: डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच दो घंटे से मुठभेड़ जारी, कांग्रेस ने कहा- आतंकवाद के खिलाफ सरकार का साथ देगा विपक्ष- VIDEO

आतंकी हमले में शहीद जवानों को सेना ने सलाम किया

आतंकियों ने भारतीय सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हुए. हमले में पांच अन्य जवान जख्मी भी हुए. घायल सैनिकों को सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है. आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला करने के साथ ही गोलीबारी भी की थी. सेना के वाहन पर हुए इस हमले के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई. फिलहाल सेना ने इलाके को घेर लिया है. यहां आतंकवादियों की तलाश में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

गौरतलब है कि दो महीने में सेना के वाहन पर यह दूसरा आतंकवादी हमला है. सैन्य अधिकारियों ने कहा कि इस हमले में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंके और इसके बाद फायरिंग की. जिस वक्त यह हमला हुआ, उस समय सेना के जवान अपनी रूटीन पेट्रोलिंग पर थे. इससे पहले मंगलवार सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आतंकवादी हमले में जवानों की शहादत पर दुख व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने, इन वीर जवानों के परिवारों को भरोसा दिलाया कि पूरा राष्ट्र उनके साथ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2024 11:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).