Andhra Pradesh: उद्योग मंत्री एम. गौतम रेड्डी का हार्ट अटैक से निधन, CM जगन मोहन ने जताया शोक
आंध्र प्रदेश के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का सोमवार को तड़के हैदराबाद में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके एक करीबी सहायक ने यह जानकारी दी.
अमरावती, 21 फरवरी: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी (Mekapati Goutham Reddy) का सोमवार को तड़के हैदराबाद में दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से निधन हो गया. उनके एक करीबी सहायक ने यह जानकारी दी. वह 50 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. गौतम रेड्डी दुबई में 10 दिन बिताने के बाद कुछ दिनों पहले हैदराबाद लौटे थे.
मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों, तेलुगु देशम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अचान्नायडू, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव एस विष्णुवर्धन रेड्डी, पूर्व मंत्री अनम रामनारायण रेड्डी और कई अन्य ने गौतम रेड्डी के निधन पर शोक जताया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

