आंध्र प्रदेश: सात साल के नाबालिग लड़के की बंद कार में दम घुटने से हुई मौत

आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में एक सात साल के एक लड़के की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी...

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

विशाखापटनम:  आंध्र प्रदेश के तटीय शहर विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) में एक सात साल के एक लड़के की बंद कार में दम घुटने से मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. नौसेना क्वार्टर क्षेत्र में सोमवार को हुई घटना में एक अधिकारी के घरेलू नौकर के लड़के ने खुद को गलती से गाड़ी में बंद कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, विनोद अपने बेटे प्रेम कुमार को मालिक के घर ले गया था. जब वह कार साफ कर रहा था, तो लड़के ने वाहन के अंदर बैठने और अंदर रखी गुड़िया के साथ खेलने को कहा, विनोद ने इनकार कर दिया और उसे घर लौटने को कहा.

यह भी पढ़ें : पुणे-बेंगलुरू राजमार्ग पर कार एक्सीडेंट, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

विनोद कुछ समय बाद मालिक के घर गया, अधिकारी की पत्नी ने उसे बताया कि प्रेम कुमार कार के अंदर खेल रहा है. जब विनोद ने कार को खोला तो उसका बेटे बेहोश पड़ा हुआ था. लड़के को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Bird Flu in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 'बर्ड फ्लू' का कहर, 2 दिनों में 90 पक्षियों की मौत के बाद हाई अलर्ट; सरकार ने बनाए कंटेनमेंट जोन

India vs New Zealand 4th T20I Match Scorecard: विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 50 रनों से रौंदा, शिवम दुबे के आतिशी पारी पर फिरा पानी; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Score Update: गुवाहाटी में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\