VIDEO: पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने! न्याय की उम्मीद लेकर बुजुर्ग महिला ने पैर छूकर लगाई सीओ से फ़रियाद, अलीगढ़ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर उठ रहे है सवाल
अलीगढ़ में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहांपर न्याय की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला ने सीओ के पैर छु लिए. जिसके कारण सीओ ने बुजुर्ग को जमकर फटकार लगाई.
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहांपर न्याय की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग महिला ने सीओ के पैर छु लिए. जिसके कारण सीओ ने बुजुर्ग को जमकर फटकार लगाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इन सीओ साहब का नाम अभय पांडे बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक़ गाय चोरी के आरोप में महिला के पति और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
जिसके कारण महिला दोनों की रिहाई के लिए सिविल लाइन में सीओ साहब से न्याय की गुहार लगाने पहुंची थी. इस दौरान महिला ने सीओ के पैर छू लिए . जिसके कारण सीओ साहब का पारा चढ़ गया और उन्होंने सभी लोगों के सामने महिला को फटकार लगाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस की दादागिरी! चालान के दौरान युवक से जमकर मारपीट, पीटते हुए ले गई थाने, शिवपुरी का वीडियो देखकर लोगों को आया गुस्सा
सीओ के महिला ने पैर छुएं
अलीगढ़ पुलिस का अमानवीय चेहरा आया सामने, CO सिविल लाइन अभय पांडे के पैरों में बुजुर्ग महिला
पैर छूकर फरियाद कर रही महिला को CO ने फटकारा, गाय चोरी में पीड़ित के पति, बेटे को भेजा था जेल
सड़क पर घूम रही गाय राजकुमार लेकर पहुंचा था घर, गाय मालिक ने थाना सिविल लाइन में दी थी तहरीर… pic.twitter.com/UfYozuQhDG
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) April 5, 2025
क्या है पूरा मामला?
गोकुलपुर में सड़क पर घूम रही गाय को राजकुमार ने अपने घर लाकर बांध दिया. जिसके बाद गाय के मालिक ने सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. शिकायत के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर बेटे और पिता को जेल भेज दिया. जिसके कारण गांव के लोग और महिला सीओ से न्याय की मांग करने आएं थे
महिला को सभी के सामने न्याय तो नहीं लेकिन फटकार लगा गए सीओ साहब
इस दौरान महिला जब सीओ के पैर छूती है तो सीओ जमकर भड़क जाते है और खड़े होने के लिए कहते है. इसके बाद कहते है आप फुटेज देने का काम कर रही है.इस दौरान यहां पर काफी लोग मौजूद होते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

