मौसम में सुधार के बाद पहलगाम मार्ग पर अमरनाथ यात्रा बहाल
राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बालटाल आधार शिविर का दौरा किया. वह श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) के चेयरमैन भी हैं. अब तक इस साल 68,000 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं. यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी.
जम्मू/श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को पहलगाम मार्ग पर बहाल हो गई लेकिन बालटाल मार्ग पर यह लगातार तीसरे दिन स्थगित है. अधिकारियों ने कहा, "मौसम में सुधार होने के बाद तीर्थयात्रियों को पहलगाम आधार शिविर से आगे बढ़ने की मंजूरी दी गई. हालांकि बालटाल से किसी को आगे बढ़ने की मंजूरी नहीं दी गई है."
बालटाल मार्ग पर भूस्खलन से बाद मलबा हटाने का अभियान जारी है. यहां मंगलवार को भूस्खलन हुआ था, जिसमें चार तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी. इस घटना में 10 घायल हुए थे, जिसके बाद यात्रा रोक दी गई थी.
राज्यपाल एन.एन.वोहरा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए बालटाल आधार शिविर का दौरा किया. वह श्री अमरनाथजी श्रायन बोर्ड (एसएएसबी) के चेयरमैन भी हैं. अब तक इस साल 68,000 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं. यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी.
Tags
संबंधित खबरें
Delhi Liquor Policy: दिल्ली में होली पर ड्राई डे खत्म, शराब की दुकानें खुलने पर सियासी घमासान, AAP ने पूछा- अब कहां हैं ED और CBI?
होली 2026 बैंक अवकाश: 4 मार्च को इन 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक रहेंगे बंद; देखें पूरी लिस्ट
Maharashtra Weather Alert: महाराष्ट्र में भीषण गर्मी का असर शुरू, पुणे-विदर्भ समेत कई जिलों में अगले दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया हीटवेव अलर्ट
Vrindavan Holi 2026: वृंदावन में होली की धूम, विश्व प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, एक-दूसरे को गुलाल-रंग लगाकर मनाई होली; VIDEO
\