Alwar Rape Case: अलवर दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने लिया संज्ञान, राज्य के मुख्य सचिव को भेजा नोटिस

राजस्थान के अलवर शहर में मूक बधिर नाबालिग के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सियासी बवाल जारी है. इसी बीच राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है और राजस्थान के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है.

प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली, 15 जनवरी : राजस्थान के अलवर शहर में मूक बधिर नाबालिग के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सियासी बवाल जारी है. इसी बीच राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है और राजस्थान के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया है.

आयोग ने घटना पर कुछ सवाल भी पूछे हैं और 24 जनवरी तक जवाब के साथ रिपोर्ट पेश करने को भी कहा है. आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव नोटिस जारी कर पूछा है कि, घटना के आरोपी गिरफ्तार हुए है या नहीं ? यदि हुए हैं तो किन धाराओं में उनकी गिरफ्तारी हुई है. वहीं यदि नहीं हुए हैं तो अब उन्हें गिरफ्तार करने के लिए क्या कदम उठाया जा रहा है ? इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? दरअसल इस घटना पर शुक्रवार को जांच कर रही पुलिस ने यह कहकर चौंका दिया कि पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई है. यह भी पढ़ें : राजस्थान भाजपा ने नाबालिग की रिपोर्ट में ‘बलात्कार’ की पुष्टि नहीं होने पर सीबीआई जांच की मांग की

अलवर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने खुद मीडिया के सामने आकर जानकारी दी और मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस मामले में अभी रेप की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने आगे बताया कि, लड़की जिस ऑटो में सवार थी, उसकी भी एफएसएल जांच कराई गई, लेकिन वहां भी कोई संशय नजर नहीं आया है. जो आखिरी सीसीटीवी फुटेज मिला, वह घटनास्थल से 300 मीटर पहले का है. जिसमें लड़की करीब 7:30 बजे चलते हुए दिख रही है. हालांकि दूसरी ओर बीते 4 दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी ने होने पर भाजपा इस मुद्दे पर सरकार और शीर्ष नेतृत्व को घेरने की कोशिश में लगी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश