UP: अखिलेश यादव कल जाएंगे गाजीपुर, मुख्तार अंसारी के परिजनों से करेंगे मुलाक़ात
Akhilesh yadav | Credit- ANI

मुख्तार अंसारी के मौत के बाद उनके चाहने वालों का घर आना-जाना जारी है. सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कल (रविवार को) गाजीपुर जाएंगे. जहां पर वे मुख्तार अंसारी के परिजनों से मुलाक़ात करेंगे. जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव सुबह 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होंगे. दोपहर 11:45 बजे वह वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 12 बजे प्राइवेट हेलीकॉप्टर से वह गाजीपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:30 बजे पर गाजीपुर के मोहम्मदाबाद इलाके में मौजूद अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे. यहां से कार के जरिए वह मुख्तार के घर जाएंगे. जहां वे मुख्तार अंसारी के परिजनों से मिलकर सांत्वना देंगे.

माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी की पिछले हप्ते कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई. हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि मुख्तार अंसारी को जहर देकर मारा गया है. जिससे मुख़्तार अंसारी की मौत हुई है.

Tweet: