अजय कुमार भल्ला बने मणिपुर के नए राज्यपाल, पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह को दी गई मिजोरम की जिम्मेदारी

पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर राज्य मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के संकट से जूझ रहा है.

Ajay Kumar Bhalla, VK Singh | X, PTI

नई दिल्ली: पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर राज्य मई 2023 से जारी जातीय हिंसा के संकट से जूझ रहा है. अजय कुमार भल्ला, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह मणिपुर के राज्यपाल का पद संभालेंगे. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने इस पद का कार्यभार 31 जुलाई 2024 को संभाला था. मणिपुर में चल रहे तनावपूर्ण हालात और जातीय हिंसा की पृष्ठभूमि में अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है.

राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी अधिसूचना में कई अन्य महत्वपूर्ण राज्यपाल नियुक्तियां भी की गई हैं. पूर्व सेना प्रमुख वी के सिंह को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है. डॉ. हरि बाबू कंभमपति, जो वर्तमान में मिजोरम के राज्यपाल हैं, उन्हें ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मिजोरम की जिम्मेदारी अब पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह संभालेंगे.

बदले गए 5 राज्यों के राज्यपाल

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, जो वर्तमान में बिहार के राज्यपाल हैं उन्हें केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. अरिफ मोहम्मद खान, जो अब तक केरल के राज्यपाल थे, उन्हें बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया है.

ओडिशा के राज्यपाल का इस्तीफा

ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है. इसके बाद मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा के राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड