रिजर्व बैंक इसी माह बाजार में झोंकेंगा 36 हजार करोड़ रुपए, जानिए वजह
केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि वह खुली बाजार प्रक्रिया (ओएमओ) के तहत तरलता के प्रबंधन के लिए अक्टूबर महीने के दूसरे, तीसरे और चौथे सप्ताह में सरकारी बांड खरीदेगा.
मुंबई. रिजर्व बैंक ने त्योहारी मांग को देखते हुए बाजार में तरलता सुनिश्चित करने के लिए अक्टूबर महीने में 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदने की सोमवार को घोषणा की. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में कहा कि वह खुली बाजार प्रक्रिया (ओएमओ) के तहत तरलता के प्रबंधन के लिए अक्टूबर महीने के दूसरे, तीसरे और चौथे सप्ताह में सरकारी बांड खरीदेगा.
आरबीआई ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने तरलता की टिकाऊ जरूरतों के बढ़ने के एक आकलन तथा त्योहारी मौसम के मद्देनजर परिचालन नकदी की मौसमी तेज खपत को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर महीने में 36 हजार करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड खरीदने का निर्णय लिया है.’ यह भी पढ़े-बाजार में आया 100 का नया नोट, रिजर्व बैंक ने किया जारी
संबंधित खबरें
Eid 2026: दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में ईद की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ी; जानें भारत में 20-21 मार्च को कब मनाई जाएगी मीठी ईद
Bihar Horror: बिहार में चौंकाने वाला खुलासा, श्मशान की चिता से निकला कोयला होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल, स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा
VIDEO: अहमदाबाद के मशहूर कैफे में गार्लिक ब्रेड में मिली मरी हुई मक्खी, वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने ठोका 50 हजार का जुर्माना
Mumbai Local News: मुंबई के मुलुंड स्टेशन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 315 बिना टिकट यात्री पकड़े गए
\