बाजार में आया 100 का नया नोट, रिजर्व बैंक ने किया जारी
बता दें कि नए नोट में रानी की वॉव की आकृति उकेरी गई है. यह गुजरात के पाटन में स्थित है जो कि यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है.
नई दिल्ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपने स्टाफ को 100 रुपये के नए नोट का तोहफा दिया है. आम लोगों के हाथों में ये 100 रूपये का नया नोट अगले सप्ताह में मंगलवार या बुधवार तक आ जाएगा. नए नोट की करेंसी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में भी भेजी गई है लेकिन वहां इसे स्टाफ में नहीं बांटा गया. वहीं इस नए नोट की आने के बाद पुराने नोट भी बाजार में चलते रहेंगे.
खबरों के मुताबिक करीब 800 करोड़ रुपये की नई करेंसी आई है. वहीं चेस्ट करेंसी से किस शाखा में कितने रुपये भेजे जाने हैं, इसकी सूची तैयार कर ली गई है. बता दें कि नए नोट में रानी की वॉव की आकृति उकेरी गई है. यह गुजरात के पाटन में स्थित है जो कि यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल है.
नए नोट में यह होगी खासियत
- नोट के बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर है.
- देवनागरी लिपि में 100 लिखा हुआ है.
- नकली-असली नोट की पहचान के लिए नोट पर सिक्योरिटी थ्रेड लगाई गई है.
- कलर शिफ्ट भी है, जिससे नोट को मोड़ेंने पर थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाएगा.
- महात्मा गांधी पोर्टेट और इलेक्ट्रोटाइप (100) वाटरमार्क में है.
- नोट के पीछे रानी की वॉव अंकित है.
- इसके अलावा प्रिंटिंग का साल, स्वच्छ भारत का लोगो और मिशन पीछे अंकित है.
- पहले जैसे ही नोट के पीछे भाषाओं का पटल भी होगा.
नए नोट को धीरे-धीरे प्रचलन में लाने के लिए देवास स्थित सिक्युरिटी प्रिटिंग प्रेस छपाई शुरू कर दी गई है. ज्ञात हो कि नोटबंदी के बाद से रिजर्व बैंक ने अब तक 10, 50, 200, 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2018 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

