Haryana Nuh Violence: नूंह के बाद राजस्थान के भरतपुर में भी भड़क सकती है हिंसा! 4 इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद

पड़ोसी हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा के बाद मंगलवार को राजस्थान के भरतपुर जिले के चार इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने पहाड़ी, कामां, नागर और सीकरी में आज सुबह 6 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए हैं.

NUH Violence (Photo Credit: Twitter)

जयपुर, 1 अगस्त: पड़ोसी हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा के बाद मंगलवार को राजस्थान के भरतपुर जिले के चार इलाकों में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने पहाड़ी, कामां, नागर और सीकरी में आज सुबह 6 बजे से अगले 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने के आदेश दिए हैं. यह भी पढ़े: Nuh Violence: नूंह में दो गुटों में भड़की हिंसा पर बोले हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, शांति बहाली के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम

संभागीय आयुक्त ने आदेश में कहा कि असामाजिक तत्व भरतपुर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं संभागीय आयुक्त ने कहा, "ऐसी स्थिति में सांप्रदायिक तनाव फैलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करना जरूरी है.

इसलिए ब्रॉडबैंड और लीज लाइन सेवाओं को छोड़कर इंटरनेट पर रोक लगा दी गई है एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि नूंह में निकली धार्मिक यात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा का असर भरतपुर पर न पड़े, इसके लिए भरतपुर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.

हरियाणा सीमा पर पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है पुलिस बल ने सुबह में यहां फ्लैग मार्च किया नासिर-जुनैद हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए गोपालगढ़ थाने की एक टीम हरियाणा में है इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Share Now

संबंधित खबरें

Iran-US Peace Talks: जंग को लेकर दुनिया में बढ़ी चिंता, इस्लामाबाद में विफल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, बिना किसी समझौते के लौटे प्रतिनिधिमंडल; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड