Indore Shocker: पति से विवाद के बाद पत्नी ने की छत से कूदकर आत्महत्या, तीसरे फ्लोर से लगाई नीचे छलांग, मध्यप्रदेश के इंदौर की घटना का वीडियो हुआ वायरल-Video
मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला ने पति से हुए विवाद के कारण तीसरे फ्लोर से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.
Indore Shocker: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें एक महिला ने पति से हुए विवाद के कारण तीसरे फ्लोर से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है. घटना इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र के एक टाउनशिप का बताया जा रहा है. इस घटना के बाद परिसर में हडकंप मच गया है.
महिला का नाम अंकुरी बाई था. जानकारी के मुताबिक़ पति-पत्नी में विवाद हुआ था. जिसके कारण महिला ने ये खौफनाक कदम उठाया. महिला का पति एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है, दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी और दोनों को एक बेटा और एक बेटी है. इस घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. ये भी पढ़े :Polytechnic Student Commits Suicide: बिहार में पॉलिटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या
देखें वीडियो :
Indore: तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद दी जान, देखें Video#Suicide #Crime #Indore #MadhyaPradesh #MPNews | @CP_INDORE @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/f580JUqe3o
— INH 24X7 (@inhnewsindia) August 5, 2024
पुलिस के मुताबिक़ महिला मूल रूप से सागर की रहने वाली थी. जबकि उनका पति राहुल रायसेन का निवासी है. दोनों शादी के बाद से प्रीमियम ग्रीन के पास ईडब्ल्यूएस क्वार्टर में रह रहे थे. किसी बात को लेकर दोनों में झगडा हो गया था, जिसके कारण महिला छत पर चढ़ गई.
आप वीडियो में देख सकते है की कुछ देर महिला खड़ी रहती है, और जैसे ही पति आता है, वो नीचे छलांग लगा देती है.महिला को रोकने के लिए आस-पास के कई लोग उससे मिन्नते करते रहे, लेकिन उन्होंने किसी की नहीं मानी और छत से छलांग लगा दी. इस हादसे में महिला की मौत हो गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

