Accident Video: अहमदाबाद में हिट एंड रन की घटना, तेज रफ़्तार कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर
अहमदाबाद एक्सीडेंट (Photo: Twitter)

अहमदाबाद में हिट एंड रन की एक घटना हुई है. शहर के शेला इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने तीन अन्य कारों को टक्कर मार दी. दुर्घटना करने के बाद कार चालक भाग गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. हादसे में एक महिला को मामूली चोटें आईं. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शेला इलाके में एक तेज रफ्तार कार हादसे का कारण बनी, हादसा इतना गंभीर था कि कार का अगला बोनट टूट गया. गनीमत यह रही कि कार में एयरबैग खुल जाने से कार चालक को चोट नहीं आई. ड्राइवर शेला स्थित स्काई सिटी के फ्लोरिश बंगला नंबर 135 में रहता है और कार मनोज अग्रवाल के नाम पर है. दुर्घटना करने के बाद कार चालक भाग गया. यह भी पढ़ें: Video: भावनगर में उफनती नदी में डूब रहा था बच्चा, जान की परवाह किए बिना महिला ने लगाई छलांग

देखें वीडियो: