Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए AAP ने शुरू किया प्रचार अभियान, 'संसद में भी केजरीवाल' का दिया नारा
CM Arvind Kejriwal and CM Bhagwant Mann | Credit- ANI

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज दिल्ली से अपने चुनाव प्रचार अभियान का आगाज कर दिया है. इस मौके पर सीएम अ​रविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने इलेक्शन कैंपेन का नारा भी लॉन्च किया. लोकसभा चुनाव के लिए AAP का नारा रहेगा- 'संसद में केजरीवाल, दिल्ली होगी और खुशहाल'

बता दें, AAP कांग्रेस के साथ गठबंधन में हरियाणा, गुजरात, चंडीगढ़ और गोवा में चुनाव लडे़गी. दिल्ली में AAP 3 सीटों नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ेगी. जबकि, कांग्रेस पार्टी चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम दिल्ली की तीन सीटों से चुनाव लड़ेगी.