दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है, उन्होंने आरोप लगाया है की,' जेल प्रशासन की ओर से उन्हें शुगर के लिए इंसुलिन नही दी जा रही है. इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के नेता और समर्थक हाथों में इंसुलिन लेकर जेल के बाहर पहुंचे है. इस दौरान मौजूद आप की नेता आतिशी ने कहा की,' केजरीवाल के लिए हम दिल्ली की जनता से इंसुलिन लेकर आए है. आतिशी ने आरोप लगाया है की ,' बीजेपी के कहने पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल की इंसुलिन को रोका है. केजरीवाल 12 वर्षो से डायबिटीस के मरीज है. वे लगातार इंसुलिन लेते रहे है. उनका शुगर लेवल पिछले 10 दिनों से 300 पहुंचा है. उन्होंने कहा की हमें पता है की बीजेपी और पीएम मोदी को केजरीवाल से नफरत है , तो क्या अब आप उनकी जान लोगे. यह भी पढ़े :Delhi:बीजेपी नेता शाइना एन.सी का सीएम पर निशाना,कहा-विक्टिम कार्ड खेलना बंद करें अरविंद केजरीवाल -Video
देखें वीडियो :
#WATCH AAP नेता आतिशी ने कहा, "हम अरविंद केजरीवाल के लिए इंसुलिन लेकर आए हैं। हम तिहाड़ जेल के सामने खड़े हैं। तिहाड़ प्रशासन ने भाजपा के कहने पर अरविंद केजरीवाल की इंसुलिन रोक रखी है। अरविंद केजरीवाल 12 वर्ष से डियबिटिज़ के मरीज़ हैं। उनका शुगर लेवल 300 पहुंचा हुआ है... आज… pic.twitter.com/NIv6g6nBWH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2024













QuickLY