Aam Aadmi Party called PAC meeting: आम आदमी पार्टी ने बुलाई पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक, लोकसभा उम्मीदवारों के नामों पर होगी चर्चा (Watch Tweet)
CM Kejriwal | Credit- X

Aam Aadmi Party called PAC meeting: आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपनी पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक बुलाई है. यह बैठक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर होगी. इस बैठक में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और पंजाब की लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाने की उम्मीद है. बता दें, दिल्ली में लोकसभा की कुल 7 सीटें हैं। इन सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही हैं. इसमें 4 सीट पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नई दिल्ली लोकसभा सीट पर AAP और 3 सीटों चांदनी चौक, उत्तर पूर्वी दिल्ली और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से कांग्रेस चुनाव लड़ेगी,