देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस
Representational Image | PTI

दिल्ली आज का मौसम: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दिन में तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 187 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2025 02:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).