News

Baghpat Shocker: शादी के घर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, हाथ पैर बांधकर लोगों ने की पिटाई, कपड़े भी फाड़े, बागपत जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO

बागपत जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक के साथ हाथ पैर बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.

Baghpat Shocker: शादी के घर में प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, हाथ पैर बांधकर लोगों ने की पिटाई, कपड़े भी फाड़े, बागपत जिले का वीडियो आया सामने;VIDEO
Credit-(X,@bstvlive)

बागपत, उत्तर प्रदेश: बागपत जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहांपर एक युवक के साथ हाथ पैर बांधकर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. घटना जिले के बड़ौत की एक कॉलोनी का है. जानकारी के मुताबिक युवक अपने प्रेमिका से मिलने शादी वाले घर में पहुंच गया. जिसके बाद युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई की.परिजनों का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने युवक को रस्सी से बांध दिया और जमीन पर गिराकर कपड़े फाड़ते हुए पीटना शुरू कर दिया. शादी में आए अन्य रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और युवक की सामूहिक रूप से पिटाई की.

युवक बार-बार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन किसी ने नहीं सुनी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Baghpat Train Murder: उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन में सीट विवाद को लेकर शख्स की पीट पीटकर हत्या, बागपत जिले का वीडियो आया सामने (Watch Video)

युवक के हाथ पैर बांधकर की पिटाई

पुलिस ने पहुंचकर छुड़ाया

इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया. वायरल वीडियो के बाद किसी ने पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को लोगों के कब्जे से मुक्त कराया और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

लड़की के परिजनों आरोप

लड़की के परिवार का कहना है कि युवक ने अश्लील हरकतें कीं और जब उन्होंने टोका तो उसने तमंचा निकालकर डराने की कोशिश की. इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसे काबू में कर पीट दिया.वहां मौजूद एक महिला ने कहा, 'अगर किसी को गोली लग जाती तो कौन जिम्मेदार होता?”

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

कोतवाली प्रभारी के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया है. युवक की शिकायत पर लड़की के परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.बागपत की सीओ श्रेष्ठा सिंह ने बताया कि यह मामला दोपक्षीय विवाद का है. दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं. वायरल वीडियो की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).