Gwalior: दोस्तों के साथ घुमने गए युवक की डूबने से हुई मौत, ग्वालियर के तिघरा डैम की घटना-Video
ग्वालियर के तिघरा डैम में डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब ऐसी ही एक और घटना डैम में हुई. जिसमें डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
Gwalior: ग्वालियर के तिघरा डैम में डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब ऐसी ही एक और घटना डैम में हुई. जिसमें डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है की युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए तिघरा डैम गया हुआ था.
बताया जा रहा है की जब दोस्त पार्टी मनाने लगे थे तब वो नहाने के लिए पानी में उतरा था, लेकिन वो पानी में डूबने लगा, दोस्तों को लगा की वो नाटक कर रहा है, जब इन्हें लगा की कुछ गड़बड़ है तो वे पानी में उसे बचाने के लिए कूदे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी, युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी. ये भी पढ़े :Video: उफनती नदी पार कर रहा था बुजुर्ग, तेज पानी में बहा, देखते रह गए लोग, घटना का वीडियो वायरल
देखें वीडियो :
ग्वालियर के तिघरा बांध में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है. दरअसल युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जिसके बाद युवक नहाने उतरा और डूबने से उसकी मौत हो गई. #Gwalior | #Picnic pic.twitter.com/N1sLKnBkH8
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) July 31, 2024
जानकारी के मुताबिक़ मृतक का नाम जीतू करी था और वो हजीरा थाना क्षेत्र के गोशपुरा का रहनेवाला था. वो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डैम पर पिकनिक मनाने के लिए गया हुआ था. दोस्त जब पार्टी कर रहे थे, तभी वो नहाने के लिए डैम में उतरा, जब दोस्तों ने उसे रोका , तो उसने उन्हें बताया की उसे तैरना आता है.
इसके बाद वो गहरे पानी में जाकर डूब गया. इसके बाद उसके दोस्तों ने उसको देखा और उसे पानी में कूदकर बाहर निकाला. लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. इस घटना के बाद मृतक के घर में शोक का माहौल है. बता दें की कुछ दिन पहले इसी डैम में एक युवक का पैर फिसल गया था, तब वहां के लोगों ने उस युवक को बाहर खींचकर उसकी जान बचाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

