News

Hit And Run Video: पुणे के पिंपरी चिंचवड में सड़क पर पटाखे फोड़ रहे युवक को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत, घटना का सीसीटीवी आया सामने

दिवाली के मौके पर सड़क पर पटाखे फोड़ रहे एक युवक को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी. जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पिंपरी चिंचवड के रावेत में ये घटना हुई है.

Hit And Run Video: पुणे के पिंपरी चिंचवड में सड़क पर पटाखे फोड़ रहे युवक को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत, घटना का सीसीटीवी आया सामने
Credit-(Twitter-X,@pulse_pune)

पिंपरी चिंचवड,महाराष्ट्र: दिवाली के मौके पर सड़क पर पटाखे फोड़ रहे एक युवक को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी. जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई. पिंपरी चिंचवड के रावेत में ये घटना हुई है.इस एक्सीडेंट का सीसीटीवी सामने आया है.

इस घटना को दो दिन बीत चुके है, बावजूद इसके पुलिस ने आरोपी कार चालक का पता नहीं लगाया है. जिसके कारण लोगों में काफी नाराजगी है.जानकारी के मुताबिक़ सोहम पटेल मृतक का नाम था. वो अपने सोसाइटी के बाहर सड़क पर पटाखे फोड़ रहा था.ये भी पढ़े:Pune Accident Video: सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पुणे सोलापुर हाइवे पर दौंड तहसील की सीसीटीवी फुटेज वायरल

तेज रफ़्तार कार ने युवक को कुचला 

इसी दौरान एक तेज रफ़्तार कार ने उसको टक्कर मार दी और कार सवार कार समेत फरार हो गया. इस टक्कर के बाद वो दूर जाकर गिरा. सिर में बहुत ज्यादा मार लगने की वजह से उसकी मौत हो गई. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग नागरिकों की ओर से की गई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).