Pune Accident Video: सड़क किनारे खड़ी कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, पुणे सोलापुर हाइवे पर दौंड तहसील की सीसीटीवी फुटेज वायरल
पुणे-सोलापुर हाईवे पर दौंड के पास सड़क किनारे खड़ी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई. इस एक्सीडेंट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
Pune Accident Video : पुणे-सोलापुर हाईवे पर दौंड के पास सड़क किनारे खड़ी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसमें एक की मौत हो गई. इस एक्सीडेंट का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. इस एक्सीडेंट में तीन लोग घायल हो गए है. तो वही 30 वर्ष के रोहित पोकले की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक़ कार में बैठे सभी लोग अक्कलकोट दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन गाड़ी में समस्या आने की वजह से वे सड़क के किनारे एक जगह पर रुक गए, लेकिन उन्हें नहीं पता था, की उनके साथ कुछ ही पल में क्या होनेवाला है. ये भी पढ़े :VIDEO: पुणे में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हवा में उछलकर दूर जा गिरा कपल, देखें हादसे का वीडियो
ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी कार को मारी टक्कर
पुणे-सोलापुर हाइवे पर सड़क के किनारे खड़ी एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी. इस हादसे में एक आदमी की मौत हो गई !😭😭
भगवान आत्मा को शांति दे!!😢🙏
यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज वायरल हो रहा है!!!#Pune pic.twitter.com/u901WcrlJU
— Kuldeep Rawat (@KuldeepRawat730) August 24, 2024
वीडियो में आप देख सकते है की सड़क के किनारे पेट्रोल पंप के पास ये गाड़ी खड़ी करके गाड़ी के पास खड़े है, ऐसे में एक अनियंत्रित ट्रक आ रहा है और सीधे कार को टक्कर मार देता है, इसमें से एक व्यक्ति बचकर साइड में भाग जाता है, लेकिन बाकियों को मौका नहीं मिलता और कार को टक्कर मारने के बाद वो भी कार से घायल हो जाते है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @KuldeepRawat730 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

