News

Sangli Shocker: चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, बस स्टैंड पर उतरने के बाद रोते हुए पुलिस को दिखाई दी पीड़िता, आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुणे के स्वारगेट में अभी हाल ही में रेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके कारण राज्य में काफी ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है. अब ऐसे में सांगली से एक छेड़खानी का मामला सामने आया है.

Sangli Shocker: चलती बस में युवती के साथ छेड़छाड़, बस स्टैंड पर उतरने के बाद रोते हुए पुलिस को दिखाई दी पीड़िता, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुणे, महाराष्ट्र: पुणे के स्वारगेट में अभी हाल ही में रेप की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसके कारण राज्य में काफी ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा है. अब ऐसे में सांगली में  एक युवती से चलती शिवशाही बस में छेड़छाड़ की की घटना सामने आई है.जानकारी के मुताबिक़ युवती पुणे से सांगली की तरफ बस से जा रही थी.

इसी दौरान एक आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की.इस मामले में सांगली शहर पुलिस स्टेशन में संदिग्ध युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. संदिग्ध का नाम वैभव कांबले है.ये भी पढ़े:VIDEO: बस में छेड़छाड़ करने वाले शराबी को महिला ने जड़े 25 थप्पड़, वीडियो में देखें कैसे सिखाया सबक

क्या है पूरा मामला ?

एक युवती शिवशाही बस में पुणे से सांगली तक यात्रा कर रही थी. आष्ठा के पास वैभव कांबले ने युवती से छेड़छाड़ की. इस घटना के बाद से युवती काफी डर गई. सांगली में जैसे ही बस पहुंची युवती ने इस घटना की जानकारी ड्राइवर और कंडक्टर को दी. इसके बाद आरोपी ने जैसे ही भागने की कोशिश की लोगों ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और उसको पुलिस के हवाले कर दिया.

बस स्टैंड रो रही थी पीड़िता

6 मार्च की रात करीब 12 बजे बस स्टैंड पर एक युवती रो रही थी. जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो उसने सारी घटना बता दी.पुलिस ने तुरंत संबंधित युवक को हिरासत में ले लिया. इस मामले में पुलिस ने वैभव कांबले के खिलाफ सांगली शहर पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया और 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).