देश

Gang Rape In Ujjain: आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने किया रेप, अर्धनग्न हालत में भागने को पीड़िता हुई मजबूर, उज्जैन में हुई इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने गैंग रेप किया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Gang Rape In Ujjain: आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने किया रेप, अर्धनग्न हालत में भागने को पीड़िता हुई मजबूर, उज्जैन में हुई इंसानियत को शर्मसार करनेवाली घटना
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

Gang Rape In Ujjain: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें आदिवासी महिला के साथ दो लोगों ने गैंग रेप किया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है की इन बदमाशो के चंगुल से निकलकर पीड़िता महिला करीब डेढ़ किलोमीटर तक अर्धनग्न हालत में भागने के लिए मजबूर हुई.

पुलिस के मुताबिक़ मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके डिंडोरी की रहनेवाली महिला बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है. वो अपने पति के साथ काम की तलाश में उज्जैन पहुंची थी . दोनों काम की तलाश में इंदिरा नगर चौक में पहुंचे. यहांपर बाइकसवार रवि ने इन्हें काम का झांसा देकर अपनी बाइक से करीब 14 किलोमीटर दूर ताजपुर के गांव के खेत के मकान पर ले गया. इसके बाद आरोपी ने महिला को झोपडी की सफाई करने के लिए कहा और उसके पति को राशन दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया. ये भी पढ़े :Maharashtra: जलगांव में 6 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या के बाद भड़की हिंसा, पथराव के दौरान 14 पुलिसकर्मी जख्मी

दोनों के जाते ही गांव में ही रहनेवाला रवि का साथी इमरान महिला के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके कुछ देर बाद रवि भी पीड़िता के पति को गांव से कुछ दुरी पर छोड़कर पहुंचा और उसने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता किसी तरह से इनके चंगुल से बचकर निकली और अर्धनग्न हालत में करीब डेढ़ किलोमीटर तक भागी और खदान में काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंची. महिला की हालत देखकर पुलिस को फ़ोन किया गया. पुलिस मौकें पर पहुंची और महिला को पुलिस स्टेशन लेकर गई.

लेकिन पुलिस को पीड़ित महिला की भाषा नहीं समझ आने की वजह से एक दुसरे कर्मचारी को बुलाकर पूरी घटना की जानकारी ली गई. इसके बाद रात भर आरोपियों की तलाश की गई और 19 लोगों को पुलिस ने उठाया. जिसमें से आरोपी इमरान और रवि की पहचान की गई. इस पूरी घटना के बाद शहर में गुस्से का माहौल देखा जा रहा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2024 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).