Lucknow: राह चलते युवक को आया हार्टअटैक, पुलिस अफसर ने CPR देकर बचाई जान; सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Lucknow Heart Attack CPR Video: लखनऊ के हजरतगंज इलाके (Hazratganj News) में एक पुलिस अधिकारी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक युवक की जान बचा ली. शनिवार शाम तुलसी चौकी के पास एक युवक अचानक सड़क पर गिर पड़ा. बताया जा रहा है कि चलते समय उसे दिल का दौरा पड़ा था. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और चौकी इंचार्ज अंकित तुरंत पहुंचे और बिना देर किए युवक को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देना शुरू कर दिया. कुछ ही मिनटों में युवक की सांसें फिर से चलने लगीं. पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस घटना का वीडियो Social Media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस अधिकारी की सतर्कता की तारीफ कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि अगर समय पर CPR न दिया जाता, तो युवक की जान नहीं बचती.

ये भी पढें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, हादसे में बाल-बाल बचीं यूपी की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य

राह चलते युवक को आया हार्टअटैक, लखनऊ पुलिस ने बचाई जान