MP Shocker: युवक के प्राइवेट पार्ट में फंसी लौकी, डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान; घटना की वजह नहीं बता रहा मरीज
मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक अस्पताल के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में फंसी लौकी को बाहर निकाला है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार , यह घटना शनिवार, 20 जुलाई को सामने आई, जब खजुराहो का एक व्यक्ति पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचा था.
MP Shocker: मध्य प्रदेश के छतरपुर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. यहां एक अस्पताल के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में फंसी लौकी को बाहर निकाला है. इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार , यह घटना शनिवार, 20 जुलाई को सामने आई, जब खजुराहो का एक व्यक्ति पेट में दर्द होने की शिकायत लेकर छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचा था. डॉक्टरों की टीम ने तुरंत मरीज की जांच की और पाया कि मरीज के गुदा में एक पूरी लौकी फंसी हुई थी.
इसके बाद अस्पताल के सर्जन डॉक्टर नंद किशोर जाटव की अगुवाई में एक टीम बनाई गई और एक ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. डॉक्टरों ने उस व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट में फंसी लौकी को निकालकर उसकी जान बचा ली. सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Kushinagar Shocker: यूपी के कुशीनगर में नदी किनारे शौच करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, मगरमच्छ ने काट लिया प्राइवेट पार्ट
डा. नंदकिशोर जाटव ने बताया कि लौकी गुदा द्वार से डाली गई थी. इसकी लंबाई करीब ढेड़ फीट थी, जिसके कारण मल द्वार की नस भी फट गई थी. मरीज की स्थिति बेहद नाजुक थी. डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद मरीज का सफल ऑपरेशन किया. डॉक्टरों को संदेह है कि मरीज मानसिक रूप से बीमार हो सकता है. क्योंकि, मानसिक रूप से ग्रसित लोग ही इस तरह की हरकत करते हैं. हालांकि, मरीज यह बताने को तैयार नहीं है कि लौकी उसके गुप्तांग में कैसे फंस गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 11:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

