देश

Kushinagar Shocker: यूपी के कुशीनगर में नदी किनारे शौच करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, मगरमच्छ ने काट लिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां खड्डा थाना क्षेत्र में नहर के किनारे शौच कर रहे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. उसने 60 वर्षीय कन्हैया का प्राइवेट पार्ट काट लिया और फिर पानी में कूदकर भाग गया.

Kushinagar Shocker: यूपी के कुशीनगर में नदी किनारे शौच करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, मगरमच्छ ने काट लिया प्राइवेट पार्ट
Crocodile (File Image)

Kushinagar Shocker: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यूपी तक में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां खड्डा थाना क्षेत्र में नहर के किनारे शौच कर रहे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया. उसने 60 वर्षीय कन्हैया का प्राइवेट पार्ट काट लिया और फिर पानी में कूदकर भाग गया. इसके चलते वह गंभीर रुप से घायल हो गए. इस घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि जब वह चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे तो बुजुर्ग को लहूलुहान देख वह घबरा गए. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उनके घर वालों दी और उन्हें घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढें: Maharashtra News: चिपलून शहर में खुलेआम बीच सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, स्थानीय लोगों में भय का माहौल (Watch Video)

वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना सोहगी वरवां वन्य जीव प्रभाग को भी दी. इस पर रेंजर निचलौल सुनील राव ने कहा कि यह घटना निचलौल रेंज में हुई है. कुछ दिनों घटनास्थल से एक मगरमच्छ को रेस्क्यू कर ताल में छोड़ा गया था. बारिश की वजह से जलीय जीव पानी में बहते हुए नहर में चले गए होंगे. इसलिए नदी या नहर किनारे जाने में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2024 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).