Massive Fire In Hospital: दिल्ली के एक अस्पताल में लगी भीषण आग
दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में बुधवार को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
Massive Fire In Hospital: दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में बुधवार को एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विनोबा पुरी मेट्रो स्टेशन के पास, लाजपत नगर-4 में आई-7 हॉस्पिटल में आग लगने की सूचना सुबह 11.29 बजे मिली.
गर्ग ने कहा, "कुल 16 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई और अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है." आग इतनी भयानक थी कि धुआं दूर से ही दिख रहा है. फायर ब्रिगेड प्रमुख ने आगे कहा कि आग बुझाने का काम जारी है. अभी तक पता नहीं चला है कि आग क्यों लगी. आग बुझाने के बाद ही इसकी जानकारी सामने आएगी. बता दें कि हाल ही में दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से सात बच्चों की मौत हो गई थी.
Tags
संबंधित खबरें
Netaji Cap Row: लाल किले के संग्रहालय में रखी नेताजी की टोपी पर विवाद, परिवार ने कहा– यह असली नहीं, जांच की मांग
Petrol Price Today, March 15, 2026: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत अन्य बड़े शहरों में आज क्या है पेट्रोल का रेट? जानें ताजा कीमतें
Silver Rate Today, March 15, 2026: देश के बड़े शहरों में चांदी के दाम स्थिर, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में आज क्या है सिल्वर का रेट? जानें लेटेस्ट अपडेट
Gold Rate Today, March 15, 2026: सोने की कीमतों में स्थिरता, दिल्ली से मुंबई तक आज क्या हैं भाव? जानें 22K और 24K के ताजा रेट
\