Haridwar Viral Video: गंगा की तेज लहरों में डूब रहा था कांवडिया, संकट मोचक बनकर पहुंच गए गोताखोर; देखें घटना का भयावह वीडियो
Photo- X

Haridwar Viral Video: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा में डूब रहे दो कांवड़ियों को SDRF टीम ने अलग-अलग घाटों से रेस्क्यू किया है. इस घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कांवड़िया गंगा में डूबने ही वाला था कि राहत बचाव कर्मी संकट मोचक बनकर उसके पास पहुंच जाते हैं और उसे बचा लेते हैं. गंगा की तेज लहरों में इन गोताखोर की फुर्तीली तैराकी देख लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं. बता दें, हर साल हजारों भक्त कांवड़ यात्रा के वार्षिक तीर्थयात्रा में भाग लेते हैं, जहां शिव के भक्त भारत भर में हिंदू तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकलते हैं. इस साल यह पवित्र यात्रा 22 जुलाई को शुरू हुई, जो कांवड़ मार्गों पर नेम-प्लेट लगाने को लेकर विवादों से घिरी रही.

गंगा में डूब रहा था कांवडिया, गोताखोर ने बचाई जान