देश

शर्मनाक! जबरन Kiss किया, गले लगाया, फिर कपड़े उतारने की कोशिश; Bengaluru में 21 साल की युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी

बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय महिला ने एक त्वचा विशेषज्ञ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोपी डॉक्टर, जिसकी पहचान डॉ. प्रवीण (56) के रूप में हुई है, उसे अशोक नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

शर्मनाक! जबरन Kiss किया, गले लगाया, फिर कपड़े उतारने की कोशिश; Bengaluru में 21 साल की युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी
Bengaluru Doctor Sexual Harassment Case (Photo- Pixabay)

Bengaluru Doctor Sexual Harassment Case: बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 21 वर्षीय महिला ने एक त्वचा विशेषज्ञ (Dermatologist) पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. आरोपी डॉक्टर, जिसकी पहचान डॉ. प्रवीण (56) के रूप में हुई है, उसे अशोक नगर पुलिस (Ashok Nagar Police) ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शिकायत के अनुसार, महिला शनिवार शाम त्वचा संक्रमण का इलाज कराने के लिए अकेले डॉक्टर के प्राइवेट क्लिनिक गई थी.

उसने बताया कि डॉक्टर ने जांच के बहाने उसे गलत तरीके से छुआ और लगभग आधे घंटे तक उसका उत्पीड़न किया.

ये भी पढें: Kerala Horror: हॉस्टल में महिला IT professional का रेप! सोते वक्त कमरे में घुस आया ट्रक ड्राइवर, Madurai में हुआ गिरफ्तार

जबरन चूमा और अश्लील हरकतें कीं

आरोप है कि डॉक्टर ने उसके लगातार विरोध के बावजूद उसे गले लगाया, जबरन चूमा और बार-बार अश्लील हरकतें (Obscene Act) कीं. पीड़िता ने बताया कि डॉक्टर ने उसे जांच का हिस्सा बताते हुए कपड़े उतारने को कहा. इसके अलावा, उसने कथित तौर पर उसे एक होटल में मिलने का सुझाव भी दिया.

महिला ने बताया कि वह आमतौर पर अपने पिता के साथ डॉक्टर के पास जाती थी, लेकिन उस दिन वह अकेली गई क्योंकि उसके पिता व्यस्त थे.

डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया

घटना के बाद, पीड़िता के परिवार और स्थानीय निवासियों ने क्लिनिक के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस मौके पर पहुंची और डॉक्टर को हिरासत (Dermatologist Arrested in Bengaluru) में ले लिया. आरोपी डॉक्टर ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि महिला ने उसके व्यवहार को गलत समझा।

अशोक नगर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले शब्द या हावभाव) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2025 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).