News

Rescue of Cat From Building: बिल्डिंग के पाइप में 12 घंटे तक फंसी रही बेजुबान बिल्ली, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान, हडपसर से वीडियो आया सामने (Watch Video)

ये दुनिया केवल इंसानों की नहीं, बेजुबान जानवरों की भी है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग के पाइप में फंसी एक बिल्ली को फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई.

Rescue of Cat From Building: बिल्डिंग के पाइप में 12 घंटे तक फंसी रही बेजुबान बिल्ली, फायर ब्रिगेड ने बचाई जान, हडपसर से वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@ThePuneMirror)

हडपसर, महाराष्ट्र: हडपसर के इंडस्ट्रियल एरिया में फायर ब्रिगेड की टीम ने बीटी कवाडे रोड पर स्थित सिटाडेल सोसायटी की दूसरी मंजिल पर बिल्डिंग के पाइपों के बीच 12 घंटों से ज्यादा समय तक फंसी एक बिल्ली को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया. जानकारी के मुताबिक़ बिल्डिंग में रहनेवाले एक शख्स ने सुबह 5 बजे के दौरान बाथरूम की खिड़की में एक बिल्ली को देखा जो पाइप के बीच फंसी हुई थी. शख्स ने पहले कुछ देर इंतजार किया और सोचा की शायद बिल्ली खुद ही निकल जाएगी.

लेकिन काफी घंटे बाद भी बिल्ली नहीं निकली,शायद वह फ्लोर से गिर गई थी, जिसके कारण उसे चलने फिरने में समस्या आ रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए शख्स ने सोसायटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर इसकी जानकारी दी.जिसके बाद उबंटू एनिमल फाउंडेशन की संस्थापक और पशु कार्यकर्ता मरियम अबु हैदरी को जानकारी दी. बिल्ली को बचाने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर @ThePuneMirror नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: पुणे के भांबुर्डा वन विभाग में नायलॉन मांजे में फंसे उल्लू की फायर ब्रिगेड ने बचाई जान, उंचाई पर पेड़ पर लटका था बेजुबान, वीडियो वायरल

फायर ब्रिगेड ने बचाई बिल्ली की जान

काफी देर तक नहीं मिली मदद

मरियम ने कहा संगठन से कोई सहायता न मिलने के बाद, बीटी कवाडे अग्निशमन विभाग से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने मुझे बताया कि उनका ट्रक और टीम उपलब्ध नहीं है. विभाग काफी उदासीन था. दूसरी तरफ बिल्ली की जान दांव पर लगी थी. मरियम ने बिल्ली की मदद के लिए सभी से मदद मांगी.इसके बाद उन्होंने इस मुद्दे को लेकर ट्वीट किया और चेतावनी दी कि वे इस मामले को उच्च अधिकारियों और पत्रकारों तक पहुंचाएगी.

आखिर पहुंची हडपसर की फायर ब्रिगेड की टीम

इसके बाद हडपसर इंडस्ट्रियल एरिया की फायर ब्रिगेड ने तुरंत एक रेस्क्यू टीम भेजी. उन्होंने स्थिति का सावधानीपूर्वक आकलन किया और सटीकता के साथ बचाव कार्य किया.टीम में ड्राइवर चंद्रकांत जगताप और फायरमैन सोमनाथ मोरे, अमूल शिरसाठ और योगेश कांबले शामिल थे. बिल्ली की जान बचाने के बाद फायरमैन योगेश कांबले ने कहा,'बिल्ली को बचाना हमारे लिए खुशी की बात है. बचाव के बाद, बिल्ली को रेनट्री पशु चिकित्सा क्लिनिक में ले जाया गया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसे कोई चोट तो नहीं लगी है.

पशु कार्यकर्ता मरियम अबु हैदरी ने लोगों से ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई की अपील की

पशु कार्यकर्ता मरियम अबु हैदरी ने लोगों से अपील की है कि अगर आपको कोई जानवर फंसा हुआ या घायल मिले, तो यह मत सोचिये  कि वह अपने आप ठीक हो जाएगा. समय पर हस्तक्षेप से जान बच सकती है. अग्निशमन विभाग अक्सर जटिल बचाव कार्यों के लिए सबसे अच्छा संसाधन होता है, और जानवरों तक पहुंचकर उनकी जान भी बच सकती है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2025 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).