Delhi College Bomb Threat: दिल्ली के राम लाल आनंद कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने खाली कराया परिसर
Delhi Traffic Police (Photo Credit: ANI)

दिल्ली विश्वविद्यालय के राम लाल आनंद कॉलेज के स्टाफ को गुरुवार सुबह करीब 9:34 बजे बम की धमकी भरी कॉल मिली. डीसीपी दक्षिण पश्चिम रोहित मीना ने बताया, 'मौके पर पुलिस एम्बुलेंस, बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) और बम निरोधक टीमों (बीडीटी) के साथ कॉलेज पहुंची और छात्रों को बाहर निकाला गया. तलाश और जांच की जा रही है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.