Ambernath Shocker: बिस्किट कंपनी में अपनी मां के साथ आएं तीन साल के मासूम की मशीन में फंसने से मौत, ठाणे जिले के अंबरनाथ एमआईडीसी की घटना
ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें बिस्किट बनाने वाली कंपनी में 1 तीन साल के मासूम की मशीन में फंसने से मौत हो गई. घटना आनंद नगर एमआईडीसी के राधेकृष्ण बेकर्स की है.
Ambernath Shocker: ठाणे जिले के अंबरनाथ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें बिस्किट बनाने वाली कंपनी में 1 तीन साल के मासूम की मशीन में फंसने से मौत हो गई. घटना आनंद नगर एमआईडीसी के राधेकृष्ण बेकर्स की है.बच्चे का नाम आयुष चौहान था. बच्चा अपनी मां के साथ कंपनी में आया था. मशीन के पास जाने के बाद ये हादसा हुआ है.
जानकारी के मुताबिक़ कंपनी में बिहार की पूजा चौहान नाम की महिला कुछ दिन पहले ही काम करने के लिए आई थी. 3 साल के बच्चे को संभालने के लिए कोई नहीं होने कि वजह से वह बच्चे को साथ में कंपनी लेकर आती थी. आज सुबह महिला कंपनी में काम कर रही थी. ये भी पढ़े :Badlapur School Case: बदलापुर में आदर्श स्कूल की दो बच्चियों से घिनौनी हरकत को लेकर बवाल, प्रदर्शन के चलते 10 ट्रेनों का मार्ग बदला गया, अंबरनाथ, कर्जत रूट पर रेल सेवाएं निलंबित
इसी दौरान बच्चा बिस्किट बनानेवाली मशीन के पास गया और बेल्ट में फंस गया. जिसके कारण मशीन में फंसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया. इस घटना के बाद मां को गहरा सदमा लगा है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

