एनसीबी ने ड्रग तस्कर बिलाल उर्फ तेलवाला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया: 9 फरवरी 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

10 Feb, 00:02 (IST)

एनसीबी ने ड्रग तस्कर बिलाल उर्फ तेलवाला के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया.

09 Feb, 23:53 (IST)

हरियाणा पुलिस ने हिसार में एक ट्रक से 527 किलो डोडा पोस्ट के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

09 Feb, 23:43 (IST)

कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष चुने गए जेडीएस के एमएलसी बसवराज होरट्टी

09 Feb, 23:08 (IST)

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने इंटेलिजेंस विंग के अधिकारी को 3,00,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.

09 Feb, 22:53 (IST)

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी दहाड़ते हुए कहा कि जब तक जिंदा हूं, रॉयल बंगाल टाइगर की तरह सिर उठाकर जीऊंगी.

09 Feb, 22:50 (IST)

कोरोना के हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में 68 नए केस पाए गए. वहीं 3 मरीजों की मौत हुई हैं. राहत की बात है कि इस महामारी से 68 मरीज ठीक हुए हैं.

09 Feb, 22:09 (IST)

जन सेना पार्टी अध्यक्ष पवन कल्याण ने आज संसद भवन में अमित शाह से मुलाकात की

09 Feb, 21:48 (IST)

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से की बात की है. बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

09 Feb, 21:45 (IST)

बीजेपी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर कल संसद में सरकार के पक्ष में मौजूद रहने के लिए कहा है.

09 Feb, 21:02 (IST)

महाराष्ट्र: ठाणे (w) में मुलुंड चेक नाका के पास मोडेला कॉलोनी में आग लग गई. दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Read more


नई दिल्ली, 9 फरवरी: उत्‍तराखंड के चमोली जिले में स्थित धौलीगंगा नदी पर बनें बांध के अचानक टूट जानें से जान-माल की काफी क्षति हुई है. एसडीआरफ (SDRF) की टीम इस घटना में फसें मजदूरों को निकालने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है. इस बीच एसडीआरफ की टीम ने मंगलवार यानि आज मीडिया के साथ बातचीत करते हुए बताया कि, 'तपोवन टनल में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान अ​भी चल रहा है.' उत्तराखंड के डीजीपी ने इस मामले में बताया कि, 'टनल में ​थोड़ा और आगे बढ़े हैं, अभी टनल खुली नहीं है. हमें उम्मीद है कि दोपहर तक टनल खुल जाएगी. कुल 26 शव बरामद हुए हैं.'

वहीं ग्लेशियर टूटने से क्षेत्र में आई बाढ़ और भारी तबाही के एक दिन बाद ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर.के.सिंह ने तपोवन सुरंग का दौरा किया. उन्होंने इंडो-ताइबान बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा चलाए जा रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

वहां अधिकारियों ने उन्हें जवानों द्वारा किए जा रहे कामों का ब्यौरा दिया. उन्हें बताया गया कि तपोवन बांध के पास सुरंग के अंदर 90 मीटर तक के मलबे को साफ कर दिया गया है. अभी भी सुरंग के अंदर 100 मीटर का मलबा साफ होना बाकी है.

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में बीते रविवार की सुबह ग्लेशियर टूटने से आई बाढ़ के कारण दोनों जलविद्युत परियोजनाओं- एनटीपीसी तपोवन हाइडल पावरप्लांट और ऋषि गंगा हाइडल पावर प्लांट में भारी नुकसान हुआ है.

यहां के करीब 197 लोग अब भी लापता हैं. हालांकि, आईटीबीपी और अन्य केंद्रीय और राज्य बचाव दल विभिन्न सुरंगों से एक दर्जन से अधिक लोगों की जान बचाने में कामयाब रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड