Pune Shocker: क्लासरूम में 9वीं के स्टूडेंट ने दुसरे स्टूडेंट का कांच से गला रेता, पुणे जिले के मांजरी की घटना, दुसरे छात्रों में डर का माहौल
पुणे के मांजरी में एक स्कूल में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें 9वीं के क्लास के एक छात्र ने दुसरे छात्र का क्लास में ही कांच से गला रेत दिया.
Pune Shocker: पुणे के मांजरी में एक स्कूल में एक दिल दहलानेवाली घटना सामने आई है. जिसमें 9वीं के क्लास के एक छात्र ने दुसरे छात्र का क्लास में ही कांच के टुकड़े से गला रेत दिया. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. छात्र को गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है तो वही दुसरे छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
हडपसर पुलिस ने इस मामले में नाबालिग को हिरासत में लिया. जानकारी के मुताबिक़ स्कूल के एक कार्यक्रम में दोनों छात्रों के बीच विवाद हुआ था. इनके बीच काफी तू तू मैं मैं हुई थी. इसी के गुस्से में छात्र ने हमला करने की बात कही जा रही है. ये भी पढ़े:Hit And Run Video: पुणे के पिंपरी चिंचवड में सड़क पर पटाखे फोड़ रहे युवक को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत, घटना का सीसीटीवी आया सामने
छात्र दोपहर को क्लास में बैठा हुआ था. इसी दौरान पीछे बैठे क्लास के दुसरे छात्र ने गले पर कांच के टुकड़े से हमला कर दिया. जिसके कारण छात्र के गले में गंभीर जख्म हो गया. बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले छात्र ने पीड़ित छात्र को मैं तेरी विकेट गिराऊंगा, ऐसी धमकी दी थी. घटना के बाद स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने घायल छात्र को तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया. हॉस्पिटल में छात्र का इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

