बिहार: सीवान के एक ही परिवार में 16 कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या हुई 58 : 9 अप्रैल 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

राजधानी दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की दो महिला रेजीडेंट चिकित्सकों पर कोविड-19 संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए गौतम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से हमला किया. चिकित्सकों ने हौज खास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.

09 Apr, 23:56 (IST)

बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. गुरुवार को एक ही दिन 19 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसमें सीवान के एक ही परिवार के 16 लोग शामिल हैं. इससे बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 58 तक पहुंच गई है.

09 Apr, 22:46 (IST)

केंद्र ने तत्काल प्रभाव से - वेंटिलेटर, फेस मास्क, सर्जिकल मास्क, PPE, कोरोना वायरस परीक्षण किट और इन्हें बनाने के लिए जरूरी इनपुट्स को मूल सीमा शुल्क और हेल्थ सेस में छूट दी है। 30 सितंबर 2020 तक छूट उपलब्ध: भारत सरकार

09 Apr, 22:00 (IST)

असम में 14 दिन का क्वारंटाइन पूरा कर चुके 70 हजार लोगों को रिहा किया जाएगा ऐसी जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा ने दी.

09 Apr, 21:39 (IST)

कोरोना संकट के बीच पंजाब सरकार ने भी मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

09 Apr, 21:30 (IST)

मध्य प्रदेश की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के चिकित्सकों की पिटाई के मामले में एक सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इस घटना को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शर्मनाक बताया है. 

09 Apr, 19:54 (IST)

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हजारीलाल रघुवंशी का गुरुवार को निधन हो गया.

09 Apr, 19:36 (IST)

अलीगढ़ में आज पहला COVID19 पॉजिटिव मामला दर्ज हुआ है. 22 वर्षीय युवक फिरोजाबाद का निवासी है और 12मार्च को अलीगढ़ शहर में जमात कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आया था. दिल्ली के जमात कार्यक्रम से उनका कोई संबंध नहीं है: अलीगढ़ के जिलाधिकारी सी.बी. सिंह

09 Apr, 19:31 (IST)

मुंबई के धारावी में आज 3 नए COVID19 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3 मौतों सहित 17 हो गई है: बृहन्मुंबई नगर निगम

09 Apr, 18:50 (IST)

इंग्लैंड क्रिकेट काउंटी ग्लोसेस्टशायर ने कोरोनावायरस के कारण भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ करार रद्द कर दिया है.

Read more


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की दो महिला रेजीडेंट चिकित्सकों पर कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण फैलाने का आरोप लगाते हुए गौतम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से हमला किया. चिकित्सकों ने हौज खास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

सफदरजंग रेजीडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष मनीष के अनुसार, यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब दोनों डॉक्टर इलाके में फल खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकली थीं. उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल की ये दोनों डॉक्टर कोविड​​-19 ड्यूटी पर नहीं हैं.

वहीं दिल्ली के बवाना में कोरोना वायरस फैलाने की साजिश रचने के शक में लोगों ने 22 वर्षीय युवक के साथ कथिततौर पर बेरहमी से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि युवक की पहचान बवाना के हरेवली गांव निवासी महबूब अली के रूप में हुई है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

पुलिस ने कहा कि अली तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल गया था और 45 दिनों के बाद सब्जियों के एक ट्रक में बैठकर दिल्ली वापस आया. उसे आजादपुर सब्जी मंडी से पकड़ा गया था लेकिन चिकित्सीय परीक्षण के बाद छोड़ दिया गया था. पुलिस ने कहा कि जब वह अपने गांव पहुंचा तो अफवाह फैल गई कि अली की कोरोना वायरस फैलाने की योजना है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट