महाराष्ट्र: पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर बस-ट्रक की टक्कर में 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस की ट्रक से टक्कर में लोगों की मौत हो गई.
अहमदनगर: महाराष्ट्र के पुणे-औरंगाबाद राजमार्ग पर एक निजी बस की ट्रक से टक्कर में लोगों की मौत हो गई. अहमदनगर पुलिस नियंत्रण अधिकारी रियाद ईनामदार ने बताया कि दुर्घटना तड़के 5.20 बजे उस दौरान हुई जब तेज रफ्तार बस औरंगाबाद से पुणे जा रही थी.
बस जैसे ही वादेगाव्हां इलाके में पहुंची इसका अचानक नियंत्रण खो गया और वह राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. रियाद ने बताया कि आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार दर्जनों लोग घायल हो गए जिन्हें शिरूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
Bengaluru: Blinkit डिलीवरी को लेकर देर रात विवाद. ग्राहक को घूंसा मारकर तोड़ी नाक, बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार
PM Modi To Visit Assam And West Bengal: अगले दो दिन असम और पश्चिम बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र लाड़की बहिन योजना की महिला लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, एक साथ मिल सकती है फरवरी और मार्च की किस्त
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\