7th Pay Commission: त्रिपुरा सरकार ने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों को दी बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में की 5 फीसदी की वृद्धि
रुपया (Photo Credits: PTI)

त्रिपुरा सरकार कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है. राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है. बढ़ोतरी 1 जुलाई से होगी.

सरकार ने बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 1 जुलाई से महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार ने यह निर्णय अगले साल मार्च में होने वाले त्रिपुरा विधानसभा चुनाव से पहले लिया है.