7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इस राज्य ने 12 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता
Representational Image (Pixabay)

7th Pay Commission: त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है. त्रिपुरा सरकार ने महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिसंबर 2022 से ही लागू होगा. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा, 'आज हमने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA/DR में 12 फीसदी की वृद्धि की है. अब कुल डीए 20 फ़ीसदी है, यह दिसंबर 2022 से प्रभावी होगा. 1 लाख से अधिक नियमित कर्मचारी और 80,800 पेंशनभोगी इस बढ़ोतरी से लाभान्वित होंगे.