देश

Bhagalpur Bomb Blast: बिहार के भागलपुर में बम फटने से 7 बच्चे घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा (Watch Video)

बिहार के भागलपुर के खिलाफत नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बच्चों के खेलने के दौरान एक संदिग्ध वस्तु में धमाका हुआ है, जिससे 7 बच्चे घायल हो गए हैं.

Bhagalpur Bomb Blast: बिहार के भागलपुर में बम फटने से 7 बच्चे घायल, खेलने के दौरान हुआ हादसा (Watch Video)
Photo- ANI

Bhagalpur Bomb Blast: बिहार के भागलपुर के खिलाफत नगर इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां बच्चों के खेलने के दौरान एक संदिग्ध वस्तु में धमाका हुआ है, जिससे 7 बच्चे घायल हो गए हैं. एसएसपी आनंद कुमार ने बताया कि, इस धमाके में 3 से 4 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 3 बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. धमाके के बाद तुरंत फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां से विस्फोटक सामग्री को इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है. यह किस तरह का बम था, यह FSL की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. इस घटना की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. भागलपुर के लोगों में इस घटना के बाद डर का माहौल है. पुलिस ने सभी से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की है.

ये भी पढें: Bridge Collapse in Bhagalpur: बिहार में फिर गिरा एक और पुल, भागलपुर में है यह ब्रिज (Watch Video)

बिहार के भागलपुर में बम फटने से 7 बच्चे घायल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2024 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).