COVID-19 Updates in Telangana: तेलंगाना में कोविड-19 के 622 नए मामले, दो लोगों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 622 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई. वहीं संक्रमण से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,472 हो गई.

कोरोना वायरस (Photo Credits: PTI)

हैदराबाद, 6 दिसंबर: तेलंगाना (Telangana) में कोविड-19 के 622 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.73 लाख से अधिक हो गई. वहीं संक्रमण से दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,472 हो गई. एक सरकारी बुलेटिन में पांच दिसंबर रात आठ बजे तक के आंकड़े जारी करते हुए बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद (Hyderabad) नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे ज्यादा 104 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद रांगारेड्डी में 55, मेडचल मल्काजगिरि में 51 मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस: संक्रमण के 36,011 नए मामले, कुल मामले बढ़कर 96.44 लाख हुए.

इसमें बताया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 8,125 मरीजों का इलाज चल रहा है और शनिवार को 57,308 नमूनों की जांच हुई. राज्य में मृत्यु दर 0.53 फीसदी और स्वस्थ होने की दर 96.48 फीसदी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड