Bharat Jodo Nyay Yatra: MP में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का 5वां दिन, आज बदनावर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गांधी- VIDEO
Rahul Gandhi- ANI

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज मध्य प्रदेश के बदनावर जिले में रहेगी. कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 53वां दिन है. दोपहर करीब 1 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी बदनावर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे. उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा रतलाम के लिए रवाना होगी. मध्य प्रदेश में आज इस यात्रा का आखिरी दिन है. गुरुवार सुबह हम राजस्थान में प्रवेश करेंगे और दोपहर तक हम गुजरात में प्रवेश करेंगे.

वीडियो देखें: