जम्मू-कश्मीर: भारतीय सेना ने घुसपैठ कर रहे 5 आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद
सीमा पर मुस्तैद सुरक्षाबलों ने जब घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को ललकारा, तो उसके बाद उन्होंने पलटवार कर दिया और जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के तंगधार सेक्टर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने बीते शनिवार से चल रही मुठभेड़ में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया है. वहीं इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के सीमा में घुसने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पूरे इलाके को घेर के सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. सुरक्षाबलों और और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है.
सीमा पर मुस्तैद सुरक्षाबलों ने जब घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को ललकारा, तो उसके बाद उन्होंने पलटवार कर दिया और जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षाबलों ने अभी इलाके में ऑपरेशन चला रखा है. वहीं सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके का इंटरनेट बंद कर दिया गया है. इस मुठभेड़ के दौरान कुछ लोगों ने सेना पर पथराव भी किया. लेकिन सुरक्षाबल अपने पथ पर अडिग हैं.
यह भी पढ़ें: आर्मी चीफ बिपिन रावत का बड़ा बयान, कहा- फिर से जरूरी है आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक
Jammu & Kashmir: 3 more terrorists killed today, total 5 terrorists killed so far by security forces after an infiltration bid was foiled by security forces in Kupwara's Tangdhar sector yesterday. One security personnel has lost his life during action. Search operation underway.
— ANI (@ANI) September 24, 2018
आतंकियों ने की हत्या
बता दें कि शनिवार को अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अगवा किए गए नागरिक का शव सोमवार को सोपोर क्षेत्र से बरामद किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. हरवन इलाके से सिलाई का काम करने वाले 45 वर्षीय मुश्ताक अहमद मीर को अगवा कर लिया गया था. लथीशत गांव में गोलियों से छलनी उनका शव पाया गया. पुलिस ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2018 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

