Kanwar Yatra 2024: झारखंड के लातेहार में पांच कांवड़ यात्रियों की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. बालूमाथ उप-मंडल पुलिस अधिकारी आशुतोष कुमार सत्यम ने बताया कि यह घटना तम-तम टोला में सुबह करीब 3 बजे हुई. तीर्थयात्री देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी बिजली के खंभे से टकरा गई और एक हाई-टेंशन ओवरहेड तार उनके ऊपर गिर गया. इस घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभी रूप से घायल हो गए. सभी मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 श्रद्धालुओं की मौत
VIDEO | Five Kanwar Yatra pilgrims were electrocuted in Jharkhand's Latehar district on Thursday morning when their vehicle came into contact with a high-tension overhead wire, police said. Three others were injured.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/1mOf8sN2lf
— Press Trust of India (@PTI_News) August 1, 2024













QuickLY